Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ भारत में जल्द लॉन्च, जानिए लॉन्च डेट, कीमत और दमदार फीचर्स
Redmi ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट में अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro और Redmi Note 15 Pro+ को लॉन्च किया है। अब कंपनी इन्हें भारतीय बाजार में लाने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में Redmi ने भारत में Note 15 सीरीज के लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसका एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुका है।

इस बीच, जाने-माने टिप्स्टर ने Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ की भारत में लॉन्च डेट और संभावित कीमत को लेकर अहम जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों स्मार्टफोन 27 जनवरी को भारत में लॉन्च हो सकते हैं। कीमत की बात करें तो इनकी कीमत ₹25,000 से ₹40,000 के बीच हो सकती है।
इतनी हों सकती है Redmi Note 15 Pro की कीमत
अगर ग्लोबल प्राइसिंग पर नज़र डालें, तो Redmi Note 15 Pro को AED 929 यानी करीब ₹25,000 में लॉन्च किया गया था। वहीं, Redmi Note 15 Pro+ की कीमत AED 1,599 यानी लगभग ₹39,000 रखी गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि भारत में Note 15 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹25,000 हो सकती है। वहीं Note 15 Pro+ की कीमत लगभग ₹35,000 से शुरू हो सकती है। फिलहाल ये जानकारी आधिकारिक नहीं है, इसलिए इसे हल्के में लें और ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार करें।
ऐसे मिल सकते है स्पेसिफिकेशन्स
अब बात करते हैं Redmi Note 15 Pro के फीचर्स की। इस स्मार्टफोन में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1.5K है और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Helio G200-Ultra प्रोसेसर से लैस है। इसमें 12GB तक LPDDR4X रैम और 512GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो Redmi Note 15 Pro में 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मौजूद है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को 30fps पर सपोर्ट करता है। फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। इसके अलावा, फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आता है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। यह स्मार्टफोन Black, Glacier Blue और Titanium कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
वहीं दूसरी ओर, Redmi Note 15 Pro+ ज्यादा पावरफुल हार्डवेयर के साथ आता है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6.83-इंच का CrystalRes AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है और रिफ्रेश रेट 120Hz तक जाता है। कैमरा सेटअप यहां भी दमदार है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इसके अलावा, Redmi Note 15 Pro+ में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 100W HyperCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को भी IP66, IP68, IP69 और IP69K की रेटिंग मिलती है, जो इसे एक प्रीमियम और मजबूत डिवाइस बनाती है।
कुल मिलाकर, Redmi Note 15 सीरीज भारतीय बाजार में मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है। अब बस इंतज़ार है कंपनी की ओर से आधिकारिक लॉन्च और कीमत की घोषणा का।