Vivo X300e और Fold 6 को लेकर बड़ी खबर, कंपनी जल्द कर सकती है दोनों स्मार्टफोन लॉन्च
Vivo अपनी फ्लैगशिप लाइनअप को और बड़ा करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में X300 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। अब खबर है कि Vivo इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन जोड़ सकता है, जिसका नाम Vivo X300e होगा।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, Vivo X300e को GSMA IMEI डेटाबेस में देखा गया है। खास बात यह है कि Vivo ने X सीरीज में अब तक “e” नाम का इस्तेमाल नहीं किया था। इससे पहले कंपनी X200 FE और X200T जैसे मॉडल लॉन्च कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि X300e एक किफायती फ्लैगशिप फोन हो सकता है।
Vivo X Fold 6 में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर
इसी डेटाबेस में Vivo का एक और डिवाइस नजर आया है। यह है Vivo X Fold 6। उम्मीद की जा रही है कि यह फोल्डेबल फोन भी पहले चीन में लॉन्च होगा। इसके बाद इसे दूसरे देशों में पेश किया जा सकता है।
हालांकि, IMEI लिस्टिंग से फोन के फीचर्स का खुलासा नहीं होता। लेकिन इससे यह साफ हो जाता है कि दोनों डिवाइस पर काम तेजी से चल रहा है। पिछली लीक की मानें तो Vivo X Fold 6 में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।
रिपोर्ट्स यह भी इशारा करती हैं कि फोन में 200MP का कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है।
अगर मौजूदा Vivo X Fold 5 की बात करें, तो यह पहले ही प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें बड़ा फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और दमदार बैटरी दी गई है। यही वजह है कि Fold 6 से भी बड़ी उम्मीदें की जा रही हैं।