Fire-Boltt Dagger और Fire-Boltt Stardust IP68 रेटिंग और कॉलिंग फीचर के साथ भारत में लॉन्च

Published by atharv on

Fire Boltt Stardust smartwatch फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हे और Dagger की बिक्री अमेजन से हो रही है। दोनों ही वॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, ब्रिंदिंग रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए गए हैं और IP68 की रेटिंग मिली है।

Fire-Boltt Dagger Price in Flipkart

वियरेबल कंपनी Fire-Boltt ने भारतीय बाजार में एक साथ अपनी दो नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दीया है जिनमें Fire-Boltt Dagger और Fire-Boltt Stardust शामिल हैं। इस Fire-Boltt Stardust में 1.95 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। Fire-Boltt Stardust की कीमत 3,499 रुपये वहीं Fire-Boltt Dagger में 1.43 इंच की राउंड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इस की कीमत 2,499 रुपये है। Stardust को फ्लिपकार्ट से और Dagger को अमेजन से खरीदा जा सकता है। दोनों वॉच में कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, ब्रिंदिंग रिमाइंडर जैसे फीचर्स हैं । Fire-Boltt Dagger को ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर में पेश कीया गया है।

Fire-Boltt Dagger के स्पेसिफिकेशन 

Fire-Boltt Dagger के साथ 1.43 इंच की अलवेज ऑन राउंड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 466×466 पिक्सल है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का विकल्प मिलेगा। साथ ही फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट को सिंक करने का भी ऑफ्शन है। इसमे मेटल की बॉडी और स्क्रीन पर मजबूत ग्लास का इस्तेमाल हुआ Fire-Boltt Dagger में 400mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 30 दिनों के स्टैंडबाय का दावा है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें भी हार्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ SpO2 मॉनिटर और स्लीप मॉनिटर, ब्रिदिंग मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें पीरियड साइकल ट्रैकर भी है  

यह भी पढ़े Fire Boltt Gladiator Smartwatch 5 GPS मोड के साथ Apple Watch ultra जैसी 2,499 की कीमत पर

Fire-Boltt Stardust के स्पेसिफिकेशन्स

इसमे 1.95 इंच की डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 320×385 पिक्सल है। इस वॉच के साथ मेटल फ्रेम मिलेगा इस वॉच में कॉलिंग की सुविधा दी गई है और इनबिल्ट डायनेमिक माइक्रोफोन के साथ स्पीकर भी मीलता है। इस वॉच में 108 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।Fire-Boltt Stardust में SpO2 मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी है। इस वॉच के साथ एक रोटेटिंग क्राउन भी मिलता है Fire-Boltt Stardust को रोज गोल्ड, ग्रे और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा 


atharv

ATHARV एक प्रख्यात टेक गैजेट्स ब्लॉगर हैं, जिनके पास 6 साल का अनुभव है। वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों की समीक्षाओं और उनके विश्लेषण में माहिर हैं। उनके पास विभिन्न गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का विस्तृत ज्ञान है। वह टेक अपडेट्स और टेक न्यूज की समीक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके पास नवीनतम तकनीकी ट्रेंड्स और टेक न्युज का गहरा ज्ञान है, जिससे वे अपने पाठकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। जीससे उन्हें सही तकनीकी उत्पाद चुनने में मदद करना। टेक्नोलॉजी के प्रति उनका जुनून और अनुभव उनके लेखन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।