OnePlus 15T Leak: दमदार बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ मार्च में हो सकता है लॉन्च

Published by atharv on

वनप्लस अपने नए प्रीमियम और कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही अपने होम मार्केट चीन में OnePlus 15T को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां लीक हो गई हैं, जिनसे इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।

OnePlus 15T Leak launch in march

OnePlus 15T Leak : मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर OnePlus 15T के स्पेसिफिकेशन्स शेयर किए हैं। लीक के मुताबिक, इस फोन में 6.32 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। यह स्क्रीन OnePlus 13T जैसी हो सकती है। यानी इसमें OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की पूरी उम्मीद है।

फोन में ऐसे मिल सकते हैं स्पेसिफिकेशन्स

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus 15T में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह इसे एक पावरफुल कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप बनाएगा। कैमरा सेक्शन में फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP का टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है। वहीं फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी फोन में तीसरा रियर कैमरा नहीं होगा, ठीक वैसे ही जैसे OnePlus 13T में था। हालांकि, सेंसर या इमेज प्रोसेसिंग में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है।

Also Read Redmi Note 15 Pro और Note 15 Pro+ भारत में जल्द लॉन्च, जानिए लॉन्च डेट, कीमत और दमदार फीचर्स

बैटरी को लेकर अभी कंपनी ने कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन लीक के अनुसार इसमें अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus 15T में 7,000mAh से 8,000mAh के बीच की बैटरी मिल सकती है। यही नहीं, इस बार फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा, जो पिछले मॉडल में नहीं था।

वहीं, 3C सर्टिफिकेशन के OnePlus 15T Leak से यह भी संकेत मिला है कि फोन में करीब 100W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिल सकती है। यानी चार्जिंग स्पीड भी काफी तेज होगी।

कब होगा OnePlus 15T का लॉन्च

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो OnePlus 15T को मार्च 2026 के मिड में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Relaxing Matcha, Healing White Chocolate और Pure Cocoa जैसे नए कलर ऑप्शन्स में आ सकता है। इसके अलावा, इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक पर आधारित हैं

लेटेस्ट टेक न्यूज़स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय  मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें  गूगल समाचारपर फॉलो करें।


atharv

ATHARV एक प्रख्यात टेक गैजेट्स ब्लॉगर हैं, जिनके पास 6 साल का अनुभव है। वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों की समीक्षाओं और उनके विश्लेषण में माहिर हैं। उनके पास विभिन्न गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का विस्तृत ज्ञान है। वह टेक अपडेट्स और टेक न्यूज की समीक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके पास नवीनतम तकनीकी ट्रेंड्स और टेक न्युज का गहरा ज्ञान है, जिससे वे अपने पाठकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। जीससे उन्हें सही तकनीकी उत्पाद चुनने में मदद करना। टेक्नोलॉजी के प्रति उनका जुनून और अनुभव उनके लेखन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।