Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G लॉन्च: दमदार फीचर्स के साथ मार्केट में एंट्री

Published by atharv on

Oppo ने हाल ही में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़, Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G, को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन अपने प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिजाइन हैं।

Oppo Reno 14 5G, Reno 14 Pro 5G Price, Availability

स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन्स Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G को मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों ही डिवाइस फ्लैगशिप-लेवल MediaTek Dimensity चिपसेट से लैस हैं और इनमें 6,200mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इन फोन्स में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 50MP का मेन कैमरा और फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर चलते हैं। इसके अलावा, Oppo Reno 14 सीरीज को IP66, IP68 और IP69 जैसे हाई ग्रेड डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग्स के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इन फोन्स की कीमत और बाकी खास फीचर्स।

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G: कीमत और उपलब्धता

Oppo Reno 14 5G की कीमत चीन में CNY 2799 (लगभग 33,200 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट शामिल है। इसके अलावा, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 2999 (लगभग 35,600 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 3299 (लगभग 39,100 रुपये) में आता है। इस सीरीज का टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 3799 (लगभग 45,100 रुपये) है। Oppo ने इस फोन को Mermed, Pinela Green, और Reef Black कलर्स में लॉन्च किया है।

इस Oppo Reno 14 Pro 5G का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट CNY 3499 (लगभग 41,500 रुपये) में उपलब्ध है। इसका टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ CNY 4499 (लगभग 53,400 रुपये) की कीमत में आता है। यह फोन Kala Lily Purple, Mermed, और Reef Black कलर्स में उपलब्ध है। Oppo Reno 14 5G स्मार्टफोन सीरीज के प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और सेल 23 मई से शुरू होगी।

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Oppo Reno 14 5G और Reno 14 Pro 5G में क्रमशः 6.59 इंच और 6.83 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट है। डिस्प्ले की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक है, जो शानदार दृश्यता सुनिश्चित करती है। इसके अलावा, इन स्मार्टफोन्स में Oppo Crystal Shield Glass प्रोटेक्शन दिया गया है, जो स्क्रीन को खरोंच और क्षति से बचाता है।

Reno 14 5G में MediaTek Dimensity 8350 और Reno 14 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट है, जो बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करते हैं। दोनों ही फोन में 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 3.1 स्टोरेज है, जो तेज डाटा ट्रांसफर और मल्टीटास्किंग में मदद करता है। ये स्मार्टफोन Android 15 आधारित ColorOS 15 पर चलते हैं।

Also Read Samsung Galaxy S25 Edge: दमदार फीचर्स, 200MP कैमरा और 7 साल के अपडेट का वादा

Oppo Reno 14 5G सीरीज में 50 मेगापिक्सल का मेन (OIS) कैमरा, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप शूटर (3.5X ऑप्टिकल जूम), और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बेस Reno 14 5G मॉडल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि Reno 14 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। ये कैमरा सेटअप बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग अनुभव प्रदान करता है।

Oppo Reno 14 5G में 6,000mAh की बैटरी है, जबकि Pro वेरिएंट में 6,200mAh की बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होते हैं। Pro मॉडल में 50W AIRVOOC वायरलेस फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है, जो वायरलेस चार्जिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय  मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें  गूगल समाचारपर फॉलो करें।

Categories: Tech news

atharv

ATHARV एक प्रख्यात टेक गैजेट्स ब्लॉगर हैं, जिनके पास 6 साल का अनुभव है। वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों की समीक्षाओं और उनके विश्लेषण में माहिर हैं। उनके पास विभिन्न गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का विस्तृत ज्ञान है। वह टेक अपडेट्स और टेक न्यूज की समीक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके पास नवीनतम तकनीकी ट्रेंड्स और टेक न्युज का गहरा ज्ञान है, जिससे वे अपने पाठकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। जीससे उन्हें सही तकनीकी उत्पाद चुनने में मदद करना। टेक्नोलॉजी के प्रति उनका जुनून और अनुभव उनके लेखन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।