Realme Neo 8 की कीमत लॉन्च से पहले लीक, 120x ज़ूम कैमरा, 165Hz डिस्प्ले और 8,000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल
रियलमी अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo 8 चीन में कल लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने नए पोस्टर जारी कर दिए हैं, जिससे फोन के कैमरा फीचर्स की पुष्टि हो गई है। इसी बीच, चीनी सोशल मीडिया पर एक लीक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें इसके अलग-अलग वेरिएंट और कीमत की जानकारी मिलती है।

लीक के मुताबिक, यह जानकारी Oppo के कस्टमर सपोर्ट सिस्टम से सामने आई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme Neo 8 चार स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इनमें 12GB रैम के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज शामिल होगी। इसके अलावा 16GB रैम के साथ 512GB और 1TB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी मिलेगा।
Realme Neo 8 Price Leak: इतने में मिल सकता है नया Realme फोन
कीमत की बात करें तो 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 2,599 युआन यानी करीब 375 डॉलर बताई जा रही है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट 3,099 युआन में आ सकता है। 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 3,399 युआन और टॉप मॉडल 16GB + 1TB की कीमत 3,899 युआन हो सकती है। हालांकि, रंगों को लेकर लीक में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि फोन Origin White, Mecha Grey और Cyber Purple कलर में आएगा।
Realme Neo 8 के फीचर्स: 120x ज़ूम कैमरा से लेकर 165Hz डिस्प्ले तक मिलेगा दमदार पैकेज
कैमरा सेक्शन की बात करें तो कंपनी ने कंफर्म किया है कि इसमें Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ ही फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा। यह कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम, 7x लॉसलेस जूम और 120x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि कैमरा सेटअप में Sony LYT-600 सेंसर शामिल हो सकता है।
Realme Neo 8 में 6.78 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसका रेजोलूशन 1.5K और रिफ्रेश रेट 165Hz बताया जा रहा है। फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके साथ 8,000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
बात करें सॉफ्टवेयर की तो यह फोन Android 16 पर आधारित Realme UI 7 पर चलेगा। इसके अलावा इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और IP68/IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें PC हैंडहेल्ड गेमिंग मोड भी दिया जा सकता है।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि Realme Neo 8 को ग्लोबल मार्केट में Realme GT 8 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल इसके इंटरनेशनल लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
Also Read Realme 16 5G leaks : 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी और Android 16 के साथ जल्द लॉन्च
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें गूगल समाचारपर फॉलो करें।