Redmi 10 Prime भारत में हुआ लॉन्च 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ

Published by atharv on

XIAOMI ने Redmi 10 Prime को दो वेरिएंट में बाजार में उतारा है। 4GB+64GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।

Redmi 10 prime में रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया ओर इसमे 6000MAH की बड़ी बैटरी हे। XIAOMI REDMI 10 PRIME में 6GB तक RAM और 128GB तक के स्टोरेज ऑप्शन मिलेंगे।

Redmi 10 Prime स्मार्टफोन 3rd September शूकवार को इंडियन मार्केट में लॉन्च हो गया। यह रेडमी 10 सीरीज का पहला स्मार्टफोन है। Xiaomi ने इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी के साथ ही साथ रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर दिया जो इस फोन को बेहतर बनाएगा Xiaomi Redmi 10 Prime को 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ बाजार में उतारा गया है।  तो आइए आपको शाओमी के इस नए स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में जानते हैं। 

 Redmi 10 Prime

REDMI 10 PRIME SALE DATE AND PRICE IN INDIA

XIAOMI ने रेडमी 10 प्राइम को दो वेरिएंट में बाजार में उतारा है। 4GB+64GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है। वहीं, 6GB+ 128GB वाले टॉप वेरिएंट की Price 14,499 रुपये है। ओर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर आपको 750  रूपये तक का डिस्काउंट  भी मिलेगा। फोन की सेल 7 सितंबर से शुरू होगी। रेडमी 10 Prime को mi.com, Mi Home, Amazon, Mi Stores, Mi Studio और रिटेल स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा।

XIAOMI REDMI 10 PRIME के SPECIFICATIONS

XIAOMI ने रेडमी 10 प्राइम में 6.5 inch का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन पर CORNING GORILLA GLASS 3 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, 4GB RAM ओर 64GB 6GB 128GB स्टोरेज के ऑप्शन दिए गए हैं। इंटरनल स्टोरेज को माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसके कैमरे की बात करें, तो रेडमी 10 Prime में पीछे की तरफ चार कैमरे हैं। फोन का मेन रीअर कैमरा 50MP का है। साथ में 8MP अल्ट्रा-वाइड, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग जैसी जरूरतों को पूरा करने के लिए फोन के फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।

शाओमी के इस नए स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लेकिन बॉक्स में 22.5W का चार्जर मिलता है। रेडमी 10 प्राइम में 9W रिवर्स चार्जिंग की भी सुविधा दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। ओर फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साइड में दिया गया है। इसमें आपको 3.5mm हेडफोन जैक भी मिलता हे 4GB+64GB वाले बेस वेरिएंट की कीमत 12,499 रुपये है।


atharv

ATHARV एक प्रख्यात टेक गैजेट्स ब्लॉगर हैं, जिनके पास 6 साल का अनुभव है। वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों की समीक्षाओं और उनके विश्लेषण में माहिर हैं। उनके पास विभिन्न गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का विस्तृत ज्ञान है। वह टेक अपडेट्स और टेक न्यूज की समीक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके पास नवीनतम तकनीकी ट्रेंड्स और टेक न्युज का गहरा ज्ञान है, जिससे वे अपने पाठकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। जीससे उन्हें सही तकनीकी उत्पाद चुनने में मदद करना। टेक्नोलॉजी के प्रति उनका जुनून और अनुभव उनके लेखन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।