Twitter Blue की पेड सर्विस भारत मे हुई शुरू ऐसे मिलेगी सुविधा

Published by atharv on

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ट्विटर ब्लू की सेवाएं भारत मे शुरू हो गई हैं। भारतीय यूजर्स को ट्विटर ब्लू के पाने लिए पे करना होगा। 650 रुपये से शुरू हो रहा है  ट्विटर ब्लू की सेवा का प्राइमरी प्लान ।

Twitter Blue सर्विस भारत मे

पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म् ट्विटर ने भारत में अपनी Twitter Blue सर्विस की शुरूआत कर दी है। यह ट्विटर ब्लू एक पेड सर्विस होगी, इसके लिए यूजर्स से कुछ चार्ज वसूले जाएंगे। जो यूजर्स मोबाइल में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं उन्हें इस सेवा के लिए महीने 900 रुपये भरना होगा, जबकि ट्विटर के वेब यूजर्स को इस सर्विस के लिए हर महीने 650 रुपये देने होंगे। 

हालांकि, ट्विटर यूजर्स को इसके साथ सालाना प्लान भी ऑफर किया जा रहा है। ट्विटर ब्लू की सेवा का साल भर लाभ लेने के लिए भारतीय यूजर्स को 6800 रुपये का प्लान भी ऑफर किया गया है। 

भारत से पहले इन देशों में शुरू कर चुका है ट्विटर ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस 

कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने बीते साल ही ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस के बारे में जानकारी दे दी थी। ट्वटिर ब्लू को भारत से पहले अन्य कई देशों के लिए पेश किया जा चुका है। 

भारत से पहले ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस अमेरिका,ब्रिटेन, कनाडा, जापान, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे दशों में शुरू हो चुकी है। इन देशों में ट्विटर ब्लू के लिए यूजर्स को प्रति माह 8 डॉलर शुल्क देना पड़ रहा है। जबकि एक साल के लिए यह रकम कुछ कम होकर 84 डॉलर है।

यह भी पढ़े OnePlus 11R 5G Price in India स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेनरेशन 1 5G प्रोसेसर ओर 16 जीबी रैम

Twitter Blue के लिए पैसे देने पर मिलने वाले फायदे  

ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस लेने पर यूजर्स को कंपनी की तरफ से कई फायदे दिए जाएंगे।  जो यूजर्स ट्विटर ब्लू की पेड सर्विस का इस्तेमाल करेंगे वह यूजर्स 4000 वर्ड्स तक का ट्वीट करने की सहूलियत रहेगी। साथही पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को दूसरे ट्विटर यूजर्स के मुकाबले कम ऐडस देखने को मिलेंगे।

पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स के ट्वीट्स और रिप्लाई को भी कंपनी की ओर से प्राथमिकता दी जाएगी। एक खास बात ये है कि पेड सर्विस लेने वाले यूजर्स को हाई क्वालिटी में वीडियो अपलोड करने की सुविधा भी दी जाएगी।

ऐसे मिलेगी ट्विटर ब्लू सर्विस  ट्विटर ब्लू मे साइन अप करने के लिए सबसे पहले आपको ट्विटर ऐप ओपन कर प्रोफाइल मेन्यू पर जाना होगा। इसके बाद ट्विटर ब्लू को सेलेक्ट करना होगा। अब सब्सक्राइब बटन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद इसमे आपका फोन नंबर वेरिफाई करवाना होगा। अब स्क्रीन पर नजर आने वाले इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना होगा। इसमे सब्सक्रिप्शन पेमेंट कन्फर्म करने के बाद, आप ट्विटर के ब्लू मेंबर बन जाते हैं।


atharv

ATHARV एक प्रख्यात टेक गैजेट्स ब्लॉगर हैं, जिनके पास 6 साल का अनुभव है। वह नवीनतम तकनीकी उपकरणों की समीक्षाओं और उनके विश्लेषण में माहिर हैं। उनके पास विभिन्न गैजेट्स जैसे स्मार्टफोन्स, लैपटॉप्स, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स का विस्तृत ज्ञान है। वह टेक अपडेट्स और टेक न्यूज की समीक्षा में विशेषज्ञता रखते हैं। उनके पास नवीनतम तकनीकी ट्रेंड्स और टेक न्युज का गहरा ज्ञान है, जिससे वे अपने पाठकों को सही और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं। जीससे उन्हें सही तकनीकी उत्पाद चुनने में मदद करना। टेक्नोलॉजी के प्रति उनका जुनून और अनुभव उनके लेखन में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।