Vivo V50 लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी और शानदार डिस्काउंट ऑफर के साथ!
Vivo V50 को भारत में 40,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च किया गया है। यह Vivo V40 का सक्सेसर है। Vivo V50 में 6.77 इंच की क्वाड कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर है। यहां हम आपको Vivo V50 के फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo V50 के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपये इसके अलावा, 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन पहले से ही प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, और इसकी बिक्री 25 फरवरी से शुरू होने वाली है। यह फोन Flipkart, Vivo एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य रिटेल आउटलेट्स के जरिए खरीदा जा सकता है। Vivo V50 Titanium Grey, Rose Red और Starry Night कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
Launch Offers and Discounts
अगर आप Vivo V50 खरीदने का सोच रहे हैं तो लॉन्च ऑफर के तहत, इस फोन पर एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर आपको 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है, जिससे आपके लिए यह स्मार्टफोन और भी सस्ता और आसान हो जाएगा!
Vivo V50 मैं स्टाइलिश लुक के साथ मिलते हैं ऐसे शानदार स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V50 में 6.77 इंच की कर्व्ड FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस, HDR10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जो एक बेहतरीन विजुअल अनुभव प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित है, जिसे Adreno 720 GPU का सपोर्ट मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेहतरीन प्रदर्शन मिलता है।
- Samsung Galaxy S25 Ultra पर Flipkart में ₹40,000 की भारी छूट, सस्ता मिलेगा 200MP कैमरे वाला फोन
- Samsung Galaxy M17e 5G Review in Hindi: 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा, जानें पूरा रिव्यू
- Motorola Edge 70 Neo: 7000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा के साथ होगा लॉन्च!
इसमें 8GB / 12GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB, 256GB, और 512GB UFS 2.2 स्टोरेज विकल्प मिलते हैं। इसके अलावा, इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जिससे यूज़र्स को लंबे समय तक बैटरी की चिंता किए बिना स्मार्टफोन का उपयोग करने का मौका मिलता है।
Vivo V50 में शानदार कैमरा सेटअप है। रियर में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर, OIS, ZEISS के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। साथ ही, फ्रंट में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी के लिए बेहतरीन है।
इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और यह Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। फोन की लंबाई 163.29 मिमी, चौड़ाई 76.72 मिमी, मोटाई 7.39 मिमी और वजन 199 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C 2.0 पोर्ट जैसे ऑप्शन्स दिए गए हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।


